Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गेहूं उपार्जन केन्द्रों की सतत निगरानी करेगी किसान कांग्रेस- चौधरी

गेहूं उपार्जन केन्द्रों की सतत निगरानी करेगी किसान कांग्रेस- चौधरी
छिंदवाड़ा
18-Apr-26
छिन्दवाड़ा

जिले के किसान भाइयों की मदद व उन्हें आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु जिला किसान कांग्रेस गेहूं उपार्जन केन्द्रों की सतत रूप से निगरानी करेगी। इसके लिए किसान कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया है साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसांगिक संगठन, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से भी आग्रह किया है कि वे खरीदी केन्द्रों की निगरानी करें।

जिला किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने किसान कांग्रेस के जिले के समस्त जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षगणों, शहर अध्यक्षगण, उप ब्लॉक अध्यक्षगण, समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्षगण और किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में गेहूं उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने, केन्द्रों पर वारदाने की कमी, स्लॉब बुकिंग, सत्यापन संबंधी समस्याएं, केन्द्रों पर किसानों के लिये पीने का पानी और छाया जैसी अन्य मूलभूत व्यवस्थायें देखने हेतु आग्रह किया है।

किसान कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों से कहा कि गड़बड़ी को लेकर संबंधित क्षेत्र के एस.डी.एम. और तहसीलदार को लिखित  में  अवगत  करायें।  इस  कार्य  में  जिले के कांग्रेस के समस्त मा. विधायकगण, प्रभारी,पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्षों, कांग्रेस के समस्त अनुसांगिक संगठन, विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से भी सहयोग ले सकते हैं। उन्होनें यह भी कहा कि वे स्वयं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे ताकि केन्द्रों में किसी प्रकार की गड़बड़ी किसानों के साथ न हो पाये। उन्होंने पदाधिकारियों से जिला कांग्रेस और किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को सूचित करने हेतु कहा है ताकि ऐसी गड़बड़ियों को किसान हित में जिला स्तर से रोका जा सके।
Share News On