Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आज इन क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई रहेगी बंद

आज इन क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई रहेगी बंद
छिंदवाड़ा
18-Apr-26
छिन्दवाडा

म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी छिंदवाड़ा (शहर संभाग) के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. टाउन-01 फीडर एवं पी.एण्ड.टी. फीडर, फीडर कोड-7073, 7071 (लंबाई 10.1 कि.मी., लंबाई 3.1 कि.मी.) पर मानसून पूर्व रख-रखाव कार्य के कारण 19 अप्रैल 2026 रविवार को 11 के.व्ही. टाउन-01 फीडर एवं पी.एण्ड.टी. फीडर के अंतर्गत संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातरू 7 से 11 बजे तक बाधित रहेगी।  

उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. टाउन-01 फीडर एवं पी.एण्ड.टी. फीडर, फीडर कोड-7073, 7071 (लंबाई 10.1 कि.मी., लंबाई 3.1 कि.मी.) से प्रभावित क्षेत्र परासिया रोड, पूजा लॉज, सत्कार तिराहा, पाटनी काम्पलेक्टस, गुलाबरा, शक्तिनगर डॉ.महाजन, कलेक्ट्रेट रोड, राजीव गांधी बस स्टेण्ड भाग-2, 11 के.व्ही. पी.एण्ड.टी. फीडर के अंतर्गत फटका मशीन, बीएसएनएल, खंडेलवाल काम्पलेक्स आदि संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।

इसी प्रकार टाउन-04 फीडर, फीडर कोड-7076 के अंतर्गत आने वाले प्रभावित क्षेत्रराय बेकरी, फ्रेंड्स कॉलोनी, इंडस्ट्रीयल एरिया खजरी, शिक्षक कॉलोनी, लौहारढाना, समता कॉलोनी आदि  संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई भी प्रातः 7 से 11 बजे तक बाधित रहेगी। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल किया जा सकता है।
Share News On