प्रायमरी और मीडिल स्कूलों की छुट्टी घोषित
छिंदवाड़ा
28-Apr-26
हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का समय बदला
छिंदवाड़ा
ग्रीष्म ऋतु की बढ़ती तपिश ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है साथ ही तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वर्तमान में तापमान 42 डिग्री पार कर चुका है। इसे देखते हुए कलेक्टर ने प्री प्रायमरी, प्रायमरी और मीडिल स्कूलों में ग्रीष्म ऋतु की छुट्टियां घोषित कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार 30 अपै्रल तक स्कूल लगाए जाने है लेकिन तापमान में वृद्धि के कारण कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने प्री प्रायमरी, प्रायमरी और मिडिल स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। मंगलवार को जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा कि जिले में तापमान 42 डिग्री के नजदीक होने एवं आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए जिले की सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों की प्री प्रायमरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया जाता है। इसके अलावा कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक की कक्षाओं के लिए समय बदला गया है। अब ये कक्षाएं सुबह 7.30 से 11 बजे तक लगेंगी। इसके अलावा शिक्षक उपस्थित होकर पूर्व की तरह ही विद्यालयीन कार्य करेंगे।