मक्के और सोयाबीन में 400 रूपए की तेजी
छिंदवाड़ा
28-Apr-26
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा अपडेट द्वारा किसानों को कृषि उपज मंडी के भाव उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे अपने गांवों में ही जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में जिंसों के भाव देख सके।

कृषि उपज मंडी कुसमेली में मंगलवार को गेंहू जहां न्यूनतम 2200 और उच्चतम 2801 रूपए प्रति क्विंटल बिका तो वहीं मक्का 1827 न्यूनतम और 2006 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। इसी तरह सोयाबीन का न्यूनतम भाव 5481 और अधिकतम 5750 रूपए प्रति क्विंटल तो तुअर 5775-7370, चना 2775-5486 प्रति क्विंटल अधिकतम के भाव से बिकी।