पीएमश्री शासकीय कन्या शाला की 700 छात्राओं का हुआ स्वास्थ परीक्षण
छिंदवाड़ा
12-Sep-25
रोटरी क्लब ने छात्राओं के लिए लगाया स्कूल में स्वास्थ्य शिविर
छिंदवाड़ा
रोटरी क्लब द्वारा सितम्बर माह में बेसिक एजुकेशन एंड लिटरेसी मंथ के रूप में शैक्षणिक संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रंखला में शुक्रवार रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा एवं रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ट्रस्ट द्वारा आईएमए एवं जिला चिकित्सालय के सहयोग से नरसिंहपुर रोड स्थित पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलाश नगर में मेघा हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में सिकलसेल स्क्रीनिंग, टीबी स्क्रीनिंग के साथ साथ एनीमिया की जांच आरबीएस का परीक्षण किया गया।

विद्वान वक्ताओं ने रखे विचार
डाक्टर अल्पना शुक्ला ने बच्चियों को उनके बेहतर स्वास्थ के लिए खानपान सहित अन्य उपयोगी टिप्स प्रदान किए। रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने कहा कि रोटरी क्लब स्कूली बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा एवं उनका अच्छा स्वास्थ्य हो इस पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि आज रोटरी क्लब के द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ शिविर में स्कूली 700 छात्राओं का स्वास्थ परीक्षण 200 छात्राओं का टी वी की स्कैनिंग,112 छात्राओं की सिकल सेल की स्कैनिंग की गई। स्वास्थ शिविर में टी वी के पेशेंट को रोटरी क्लब द्वारा पौषण आहार की कीट प्रदान की गई । रोटेरियन संदीप सिंह चंदेल ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी सेवाभावी संस्था रोटरी क्लब हर क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से काम करता है जिसमें सभी सदस्यों का सहयोग रहता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर ऐसे ब्राउन ने भी संबोधित किया।
इन विशेषज्ञों ने की जांच
कार्यक्रम जिला चिकित्सालय से बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ अक्षय बोरकर डॉ मेघा बात्रि, दो एकता साहू डॉ रानी ठाकुर इसी तरह सिकल सेल की स्कैनिंग जांच के लिए जो टीम थी उसमें शिवानी मिश्रा, ममता सिंह, प्रतिभा मरकाम,शशि उईके, टीवी स्कैनिंग के लिए जय श्री अहिरवार आरती दुबे पूर्णिमा परिहार और रानू वर्मा ने जांचकर स्वास्थ शिविर को सफल बनाए।
ये रहे उपस्थित
निशुल्क रोटरी स्वास्थ शिविर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत प्राचार्य डॉ एस ए ब्राउन, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अल्पना शुक्ला, डाक्टर सुधीर शुक्ला, अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, सचिव रोटे निलेश गुप्ता, रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ट्रस्ट के अध्यक्ष रोटे संदीप सिंह चंदेल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटे मनोज अग्रवाल, रोटे दीपक खंडेलवाल, रोटे हरीश बत्रा, रोटे अशोक अग्रवाल, रोटे केदार शाह, रोटे दीपक साहू, रोटे राजेश साहू, रोटे विनीत पाटोदी, रोटे अमित मक्कड़, रोटे संजय जैन, रोटे जयश गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन साथी सहित स्कूल प्राचार्यों श्रीमती मनीषा मिश्रा, प्रभारी श्रीमती मीना नागवंशी सहित जिला चिकित्सालय की डॉक्टर्स की टीम पैरामेडिकल स्टाफ स्कूली बच्चे उपस्थित थे।। विद्यालय की ओर से प्रभारी प्राचार्य मीणा नागवंशी, संध्या दीक्षित, अर्चना तिवारी, एन के डेहरिया, बबिता सोनी, दीपिका वर्मा, विजय चौकसे का सक्रिय सहयोग रहा।