भाजपा जिला कार्यकारिणी में शामिल नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की सांसद से मुलाकात
छिंदवाड़ा
12-Sep-25
सांसद ने सभी पदाधिकारियों को किया स्वागत
छिन्दवाड़ा
वर्तमान में घोषित की गई जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सांसद कार्यालय पहुंचकर सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्री साहू ने सभी पदाधिकारियों का मिठा खिलाकर और गुलगस्ता देकर उनका स्वागत किया। सांसद श्री साहू से मुलाकात करने वालों में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष राजू नंदवंशी व योगेश साहू और मंत्रियों में गोलू नागरे और नीलू निर्मलकर शामिल थे। इस दौरान उनके साथ उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने भी सांसद श्री साहू से मुलाकात की।

इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों के समर्थकों व क्षेत्रवासियों ने सांसद श्री साहू का उनके क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए अपने क्षेत्र के संगठन को लेकर चर्चा की और क्षेत्र की कुछ समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिस पर सांसद श्री साहू ने शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन क्षेत्र वासियों को दिया। इस दौरान महापौर विक्रम अहके, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, रिजवान कुरैशी, अरविंद राजपुत व अलकेश लाम्बा और अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इन्होंने की मुलाकात
सांसद बंटी विवेक साहू से जुन्नारदेव क्षेत्र के नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू नंदवंशी ने अपने समर्थकों में भागलाल यदुवंशी, कैलाश यदुवंशी, गणेश कावल, जगन्नाथ यदुवंशी, विजय यदुवंशी, रोनीदास पटेल, राहुल यदुवंशी, शिवप्रसाद कहार, योगेश यदुवंशी, भंगी पटेल, सुरेश यदुवंशी, गोढल यदुवंशी, जगदीश यदुवंशी, गणेश यदुवंशी, रामदास यदुवंशी, मारूती अडोये, घब्लूदास यदुवंशी और नवनियुक्त जिला भाजपा मंत्री लक्ष्मीकांत गोलू नागरे ने अपने समर्थक मंडल अध्यक्ष बिछुआ शैलेन्द्र चोपड़े, मंडल अध्यक्ष खमारपानी गोपाल कवरेती, भोजेलाल वर्मा, राजेश यदुवंशी, रजत वानखेड़े, सरोज जंघेला, भूरा चोपड़े, लक्ष्मण साहू, जगन्नाथ साहू, नंदकिशोर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।