मेहरा-डेहरिया समाज शिक्षक और प्रतिभाओं का करेगा सम्मान
छिंदवाड़ा
12-Sep-25
कुसमैली मंडी रोड स्थित सामाजिक भवन में 14 को होगा आयोजन
छिंदवाड़ा
मेहरा-डेहरिया समाज के जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद डेहरिया ने बताया कि समिति’के शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा शिक्षकों और प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जा रहा। श्री डेहरिया ने बताया कि समाज में यह आयोजन प्रथम बार किया जा रहा है जिसमें समाज से जुड़ी आंगन वाड़ी कार्यकर्ता, अतिथि शिक्षक, प्राइवेट शिक्षक, सरकारी शिक्षक, लेक्चरर, प्रोफेसर के अलावा 10 वीं और 12 वीं में अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान शामिल हैं।

आमंत्रित अतिथिगण
छिंदवाड़ा पांढुरना जिले के सांसद विवेक बंटी साहू, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ, महापौर विक्रम अहाके, पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, पूर्व केबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना, कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, अमित सक्सेना, उपाध्यक्ष जिला पंचायत छिंदवाड़ा एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश वटी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सम्मानीय जागेश्वर सुरजे, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष ब्रम्हानंद डेहरिया, रामकुमार डेहरिया और प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी
मेहरा डेहरिया समाज समिति के टी पी डेहरिया, भू शंकर डेहरिया , सीताराम डेहरिया ,राधेलाल डेहरिया, शिवनारायण डेहरिया, अजय डेहरिया, प्रहलाद डेहरिया, दिनेश डेहरिया, सुरेश डेहरिया, संतोष डेहरिया,विनोद बरोलिया ,बिट्टू डेहरिया, रामबालक डेहरिया, बलदास डेहरिया, विपिन डेहरिया , जीवन लाल डेहरिया, एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के संतोष डेहरिया, कमलेश डेहरिया, प्रमोद डेहरिया, लक्ष्मी प्रसाद डेहरिया, कुबेर डेहरिया, भैया लाल डेहरिया, जितेंद्र डेहरिया, मोहन डेहरिया, आसाराम डेहरिया, भवानी डेहरिया, विनोद डेहरिया, जयकुमार उपरेलिया, अनुज डेहरिया, द्वारका डेहरिया, देवचंद डेहरिया, मदनलाल डेहरिया, अशोक डेहरिया, नरेंद्र डेहरिया, राजकुमार डेहरिया, लक्ष्मी प्रसाद डेहरिया, नर्मदा प्रसाद डेहरिया, महिला प्रकोष्ठ, युवा महिला प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ, समस्त प्रकोष्ठों जिला समिति के पदाधिकारियों, नारी शक्तियों, वरिष्ठ पेंशनर टीम, युवा वर्ग आदि ने निवेदन किया है कि कार्यक्रम में अवश्य उपस्थित होकर कार्यक्रम सफल बनाए।