सांसद बंटी विवेक साहू ने सुनी लोगों की समस्याएं
छिंदवाड़ा
12-Sep-25
छिन्दवाड़ा
एक समय था जब सांसद से सीधे मिलने के लिए जनता को छह-छह महीने इंतजार करना पड़ता था। ये बात अलग है कि उनके अधीनस्थ वरिष्ठ अधिकारी उनका कामकाज संभालते थे लेकिन वोट देकर जनता ने जिन्हें चुना था उनसे मिलने को जनता तरस जाती थी। आज बदली हुई परिस्थितियों में जनता समय को अपनी कसौटी पर तौल रही है और उसे थोड़ा सुकुन महसूस होता है जब वह अपनी समस्या को लेकर सीधे सांसद से मिल कर समाधान प्राप्त करते हैं।

यही सिलसिला शुक्रवार 12 सितंबर को भी जारी रहा जब सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने परासिया रोड स्थित सांसद कार्यालय में पहुंचे लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और उसका निराकरण किया। सांसद श्री साहू से मिलने के लिए छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना जिले से बड़ी संख्या में लोग सांसद कार्यालय पहुंचे हुए थे। लोगों से मुलाकात करते हुए सांसद श्री साहू ने सभी की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक विचार कर उसका निराकरण किया।
उल्लेखनीय है कि सांसद कार्यालय अपनी समस्या लेकर पहुंचे लोगों ने भी सांसद श्री साहू को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निराकरण करने का निवेदन किया। जिस पर श्री साहू ने कुछ समस्याओं का तत्काल ही निराकरण कर संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्या से अवगत कर उसका निराकरण करने के लिए कहा वही कुछ समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन संबंधित आवेदनकर्ताओं को दिया।