Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मेडिकल कॉलेज सिम्स में स्वास्थ्य शिविर 03 अक्टूबर को

मेडिकल कॉलेज सिम्स में स्वास्थ्य शिविर 03 अक्टूबर को
स्वास्थ्य
01-Oct-26
छिन्दवाडा अपडेट

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 3 अक्टूबर 2026 को मेडिकल कॉलेज सिम्स छिंदवाड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मानसिक स्वास्थ्य रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, एनसीडी विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, क्षय रोग विशेषज्ञ सहित कुष्ठ रोग एवं मलेरिया रोग की जांच, पैथोलॉजी जांच तथा अन्य विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया जाएगा।

ब्लॉक स्तर पर सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया है। शिविर में आने वाले नागरिकों की आभा आईडी तथा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की भी समुचित व्यवस्था की गई है। शिविर में आयुष्मान भारत निरामयम योजना का भी लाभ दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्चना कैथवास ने समस्त गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवी संस्थाओं से अपील की है कि वे स्वास्थ्य शिविर में आएं और स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!