सांसद बंटी विवेक साहू ने सेवानिवृत्त सैनिक कृष्णा पहाड़े का किया सम्मान
छिंदवाड़ा
01-Oct-26
छिन्दवाड़ा

पाटाढाना वार्ड नंबर 38 निवासी सेवानिवृत्त सैनिक कृष्णा पहाड़े के छिन्दवाड़ा आगमन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने सम्मान किया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि कृष्णा पहाड़े ने देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, आज उनकी रेजीमेंट से भले ही सेवा समाप्ति हुई हो लेकिन देश भक्ति आज भी उनके चेहरे पर दिखाई देती है।
उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त सैनिक कृष्णा पहाड़े ने सिकंदराबाद रेजीमेंट में इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर रहते हुए 22 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी है। सिकंदराबाद रेजीमेंट से सेवानिवृत्त होने के बाद कृष्णा पहाड़े के छिन्दवाड़ा आगमन पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहें। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता जगेन्द्र अल्डक, महादेव राव गायकवाड़, दिवाकर ठाकरे, आसिफ खान, विनोद मालवी, विष्णु टांडेकर, रवि श्रीवास्तव, राजकुमार टांडेकर, अशोक साहू, अशोक चौबितकर, राजेन्द्र वर्मा, राजेश वर्मा, राघवेन्द्र मालवी, प्रकाश, नीरज मालवी, सुजीत पहाड़े, रामसिंग पहाड़े, विकास जामकर, रेवाराम मोहबिया, हरिप्रसाद डेहरिया सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।