हर्षल साहू और अंशिका पवार बनी प्रेसिडेंट
छिंदवाड़ा
03-Jul-25
विद्या भूमि स्कूल में बनी नई छात्र प्रतिनिधि समिति
छिंदवाड़ा
विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यालय प्रतिनिधियों का चयन किया गया। शैक्षिक प्रदर्शन के साथ-साथ अन्यगतिविधियों में पहचान बनाने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों ने भव्य समारोह में शपथ ग्रहण की। विद्यालय प्रशासिका डॉ. विजया यादव एवं प्राचार्य से मिली जानकारी के अनुसार बालक वर्ग में हर्षल साहू को प्रेसिडेंट और ऐश्वर्य सिंह रघुवंशी को वाइस प्रेसिडेंट चुना गया तो वहीं बालिका वर्ग में अंशिका पवार को स्कूल प्रेसिडेंट और वैष्णवी तिवारी को स्कूल वाइस प्रेसिडेंट चुना गया। चुनाव प्रणाली के अंतर्गत छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपने-अपने हाउस कैप्टिन चुने। साथ ही विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के लिए इंचार्ज एवं अन्य पदाधिकारियों को भी नियुक्त किया गया। सभी विद्यार्थियों को पद की गोपनियता की शपथ दिलाई गई। पद ग्रहण उपरांत चयनित विद्यार्थियों का पुष्पहारों से अभिनंदन किया गया एवं चेयनमैन डॉ. शेषराव यादव ने समस्त चयनित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।