Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आईपीएस की पलक, मीनाक्षी और अनुष्का ने मारी बीकॉम में बाजी

आईपीएस की पलक, मीनाक्षी और अनुष्का ने मारी बीकॉम में बाजी
छिंदवाड़ा
02-Jul-25
छिंदवाड़ा

गत् दिवस राजा शंकरशाह विष्वविद्यालय छिन्दवाड़ा के बी.कॉम प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित हुये, जिसमें इंदिरा प्रियदर्षिनी महाविद्यालय छिन्दवाड़ा के बी.कॉम. प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में पलक खेलवाडी ने 8.15 AGPA के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर 8.00 AGPA के साथ मीनाक्षी पवार रही एवं अनुष्का झाढ़े ने 7.55 AGPA के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त समस्त विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिये महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जैमिनी खानवे, विभाग प्रमुख प्रो. बिनोद साहू , प्रो. रितेशमालवीय, प्रो. पूनम चौहान एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने उत्कृष्ट परिणाम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
Share News On