63 लाख 50 हजार से होंगे 26 विकास के कार्य
छिंदवाड़ा
03-Jul-25
पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक कमलनाथ ने स्वीकृत की राशि
छिंदवाड़ा
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लाखों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। छिन्दवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। उक्त राशि से सभागृह, गेट निर्माण, बाउंड्रीवाल व पानी के टेंकर प्रदान किए जाएंगे।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं छिन्दवाड़ा विधानसभा से विधायक कमलनाथ द्वारा अनुशंसित खनिज मद के विकास कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है। छिन्दवाड़ा विधानसभा में 63 लाख 50 हजार रुपयों की राशि से 26 कार्य पूर्ण होंगे जिससे क्षेत्र की जनता सीधी लाभांवित होगी। इस राशि से सभागृह, स्वागत गेट, बाउंड्रीवाल, पानी टेंकर, पुल, प्रार्थना भवन, बोरवेल, रंगमंच, सामुदायिक भवन, सीसी रोड, टीन शेड निर्माण, कलामंच व रोड सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्य सम्मिलित है।

खनिज मद की राशि से ग्राम बीजेपानी मोक्षधाम में सभागृह निर्माण हेतु 250000, ग्राम भानादेही में स्वागत गेट निर्माण हेतु 100000, ग्राम माल्हनवाड़ा में मोक्षधाम में बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 250000, ग्राम कोटलबर्री में पेयजल हेतु पानी का टेंकर 150000 रुपए, ग्राम पिपरिया बीरसा में शासकीय पुल के समीप रिटर्निंग वॉल निर्माण हेतु 450000, ग्राम नवेगांव के मोक्षधाम में प्रार्थना भवन निर्माण हेतु 100000 हजार रुपयों की राशि प्रदान की गई है। ग्राम ककई में पंचायत भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 250000, सीमेंट रोड निर्माण चन्द्रवंशी के घर से नल जल योजना के बोरबेल तक ग्राम थावरीटेका 200000, देवीरंगमंच के पास बाउंड्रीवाल निर्माण ग्राम डागावानी पिपरिया 250000, देवी मंदिर हेतु रंगमंच निर्माण ग्राम पखाडिया 100000, दयैत बाबा में रंगमंच निर्माण हेतु 100000, माता मंदिर चैक के पास सामुदायिक भवन निर्माण ग्राम रामगढ़ी में 400000, आंगनबाड़ी भवन की बाउंड्रीवाल निर्माण ग्राम जमुनिया 250000, 100 मी सीसी रोड निर्माण ग्राम झिरलिंगा उमेन्द्र सिंह ठाकुर के घर से नदी तक 200000, ग्राम नेर में आदिवासी सामुदायिक भवन निर्माण 400000, टीन शेड निर्माण ग्राम कुहिया माता मंदिर के सामने 100000, सामुदायिक भवन निर्माण ग्राम सलैया 400000, सामुदायिक भवन निर्माण ग्राम सांख 400000, सीमेंन्ट रोड निर्माण 1.50 मी ग्राम उभेगांव संतराम के घर से मनेश वानखेडे के घर तक 200000, सामुदायिक भवन निर्माण ग्राम खापाकला स्व. रामजी पटेल पूर्व जनपद अध्यक्ष की स्मृति में 400000, माता मंदिर कलामंच निर्माण धगडिया 150000, ग्राम काराघाट में 100 मी. सीसी रोड निर्माण 200000, ग्राम कपरवाड़ी के बाजार चैक में फर्शीकरण कार्य हेतु 300000, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र के सामने बाउन्ड्रीवाल निर्माण, वार्ड 21 सुक्लुढ़ाना छिन्दवाड़ा में 250000 रुपए, वार्ड क्रमांक 39 में शुक्ला ग्राउंड नर्सरी के पास सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य हेतु 250000 एवं वार्ड क्रमांक 39 में बड़वन रोड के सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 250000 रुपए की राशि प्रदान की गई है।