छिंदवाड़ा में हरिओम रघुवंशी पांढुर्णा में प्रशांत धुर्वे हो सकते हैं युकां अध्यक्ष
छिंदवाड़ा
25-Jul-25
छिंदवाड़ा
कांग्रेस में पहली बार ऑनलाईन सदस्यता और वोटिंग ने राजनीति के क्षेत्र में एक अलग रिकॉर्ड कायम किया है। युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए चलाए गए सदस्यता अभियान में नई सदस्यता लेने के बाद 6 पदों के लिए मतदान किया गया है। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, प्रदेश महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष के लिए वोट डाले गए हैं। अब दो महीनों तक सभी वोटों की स्क्रूटनी की जाएगी जिसमें यह देखा जाएगा कि वोट देने वाले सदस्यों ने अपने दस्तावेज अपलोड किए या नहीं इसके अलावा उन्होंने सदस्यता शुल्क भी दिया है या नहीं। जिन सदस्यों ने सदस्यता शुल्क अदा नहीं किया है उनके वोट निरस्त किए जाएंगे।

कमलनाथ व नकुलनाथ की पसंद
छिंदवाड़ा जिले में पूर्व मंत्री व प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ का दबदबा रहा है इसलिए उनकी पसंद से ही अगला अध्यक्ष चुना जाना तय था। राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश में सिर्फ छिंदवाड़ा ही एक मात्र जिला है जहां एक-एक उम्मीद्वार खड़े हुए हैं जिनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। छिंदवाड़ा में हरिओम रघुवंशी पांढुर्णा में प्रशांत धुर्वे युकां अध्यक्ष बनना लगभग तय है।
वर्तमान अध्यक्ष गोलू पटेल को मिल सकती है नई जिम्मेदारी
वर्तमान जिला युवक कांग्रेस गोलू पटेल ने जिस तरह से युवक कांग्रेस की कमान संभाली और उसे वापस पटरी लाया उससे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की नजर उन पर पड़ी। उन्हें इससे और बेहतर पद दिया जा सकता है। उन्होंने अल्प समय के कार्यकाल में ही युवक कांग्रेस को मजबूत बनाने पूरा दम लगाया जिसका परिणाम जमीन पर भी दिखाई दिया। 31 जुलाई को वर्तमान विधायक कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा आ रहे हैं इसके बाद गुप्त बैठकों का दौर चलेगा जिसके बाद नए और पुराने चेहरों को क्या जिम्मेदारी मिलती है वह भी पता चल जाएगा।