लगातार बारिश से जिले में जनजीवन थमा
छिंदवाड़ा
25-Jul-25
जिले में अब तक 515 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
छिंदवाड़ा
शुक्रवार और शनिवार को लगातार बारिश की संभावना सच साबित हो रही है। शुक्रवार को पूरे जिले में कहीं-कहीं भारी तो कहीं-कहीं दिन भर बौछार भरी बारिश ने जनजीवन को रोक दिया। दिनभर बाजार सूने दिखाई दिए तो सड़कों पर भी वाहनों की संख्या भी कम दिखाई दी। जिले के अंचलों में तेज बारिश के समाचार मिले हैं जिससे नदी-नालों में पानी का भराव अधिक हो गया है कई जगह पुल-पुलियों और रपटों में ओवर फ्लो पानी बह रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 515 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो चुकी है। तहसील की बात करें तो हर्रई में अब तक सबसे ज्यादा 734.1 मिमी वर्षा हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी अधिक बारिश की संभावना जताई जा रही है। यदि आप घर से बाहर जा रहे हैं तो बारिश से बचाव के साधन अपने साथ लेकर चले और पुल-पुलियों पर यदि पानी ओवर फ्लो हैं तो उन्हें पार करने की कोशिश न करें यह जानलेवा हो सकता है।

जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 515.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 536.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 25 जुलाई 2025 को प्रातरू 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 20.2 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 25 जुलाई 2025 को प्रातरू 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिंदवाड़ा में 8.2, मोहखेड़ में 14.2, तामिया में 45, अमरवाड़ा में 5.2, चौरई में 7.1, हर्रई में 54.2, बिछुआ में 28.2, परासिया में 14.3, जुन्नारदेव में 20.6, चांद में 09 और उमरेठ में 16.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 459.2, मोहखेड़ 453.6, तामिया में 550, अमरवाड़ा में 546.2, चौरई में 488.7, हर्रई में 734.1, बिछुआ में 427, परासिया में 382.4, जुन्नारदेव में 507.4, चांद में 575.3 और उमरेठ में 566.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।