Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कमलनाथ-नकुलनाथ के आगमन से आक्रामक कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा

कमलनाथ-नकुलनाथ के आगमन से आक्रामक कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा
छिंदवाड़ा
25-Jul-25
यूरिया खाद संकट, रेल सुविधा सहित अन्य मुद्दों पर भाजपा को घेरेगी कांग्रेस

छिन्दवाड़ा

पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके वर्तमान विधायक कमलनाथ छिंदवाड़ा आ रहे हैं। उनके साथ उनके बेटे व पूर्व सांसद नकुलनाथ भी छिंदवाड़ा  आ रहे हैं। उनके आगमन से छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। वर्तमान समय में जिले में खाद संकट चल रहा है किसान परेशान है और कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर काफी आक्रामक है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे भी कांग्रेस को मजबूत करने के प्रयास कर हैं। वे जगह-जगह बैठकों में शामिल हो रहे हैं साथ ही कुछ खाद वितरण केंद्रों पर अचानक पहुंचकर उन्होंने जनता, प्रशासन और सत्ताधारी पार्टी भाजपा को चौंकाया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे और पांढुर्णा प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी की सक्रियता को अब कमलनाथ व नकुलनाथ का साथ मिलेगा तो कांग्रेस में नई धार आ सकती है जो आने वाले समय में भाजपा के लिए मजबूत चुनौती पेश कर सकती है।

 
31 जुलाई को आ रहे कमलनाथ
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का छिन्दवाड़ा आगमन होने जा रहा है। वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के साथ ही छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात करेंगे। नेताद्वय 31 जुलाई गुरूवार को छिंदवाड़ा आएंगे एवं 2 अगस्त 2025 तक छिन्दवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी के निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। 1 अगस्त, शुक्रवार को निज निवास शिकारपुर कमलकुंज में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात कमलनाथ एवं नकुलनाथ अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अगले दिन 2 अगस्त शनिवार को कमलनाथ एवं नकुलनाथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रमों में उपस्थिति होंगे।
Share News On