Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान 8 से 15 अगस्त तक

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान 8 से 15 अगस्त तक
छिंदवाड़ा
05-Aug-25
जिले में मनाया जाएगा स्वतंत्रता संग स्वच्छता का उत्सव

छिन्दवाडा

79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राज्य शासन द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग विशेष अभियान 08 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। यह अभियान भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 01 से 07 अगस्त तक अभियान पूर्व जनजागरूकता से जुड़ी पूर्व गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में इस अभियान को व्यापक भागीदारी से संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य न केवल स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाना है, बल्कि स्वच्छ और सुजल ग्रामों की अवधारणा को साकार करते हुए नागरिक कर्तव्यों को भी प्रोत्साहित करना है। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री की WASH (Water, Sanitation and Hygiene) संकल्पना को भी बल मिलेगा।


इस दौरान जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत गांवों और पंचायतों में विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों की रूपरेखा निम्नानुसार तय की गई है जिसमें 8 अगस्त को अभियान की शुरुआत स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा की जाएगी। बैनर, पोस्टर का विमोचन होगा। ग्राम स्तर पर स्वच्छता अभियान, जलस्रोतों की सफाई, रंगोली, रैली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता जैसे आयोजन होंगे। 9 से 11 अगस्त नालों, नालियों की सफाई, ग्रे-वॉटर प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहण, सामुदायिक स्वच्छता कॉम्प्लेक्स की सफाई एवं ष्आजादी का श्रमदानष् कार्यक्रम आयोजित होंगे। 12 अगस्त जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी, हैंडपंप, कनेक्शन कूप आदि संरचनाओं की सफाई व सजावट की जाएगी। अपशिष्ट प्रबंधन तकनीकों जैसे खाद बनाना, कचरे का पृथक्करण व शौचालयों के रखरखाव का प्रदर्शन किया जाएगा। 13 अगस्त संवाद व जागरूकता दिवस के रूप में जल संरक्षण, भूजल रिचार्ज, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध जैसे विषयों पर ग्रामस्तरीय चर्चाएँ एवं बैठकें होंगी। साथ ही, ध्वजारोहण स्थलों की पहचान, सफाई एवं पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। 14 व 15 अगस्त सार्वजनिक स्थलों, ग्राम सड़कों, हाट बाजारों व पंचायत परिसरों की सफाई-सजावट के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न होगा। ष्हर घर तिरंगाष् के तहत घरों में भी ध्वज फहराया जाएगा। 15 अगस्त को विशेष रूप से स्वच्छता चौंपियनों एवं स्वयंसेवकों का सम्मान किया जाएगा।
Share News On