Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अनाज व्यापारी संघ का निर्णय, 6 अप्रैल से करेंगे खरीदी-बिक्री

अनाज व्यापारी संघ का निर्णय, 6 अप्रैल से करेंगे खरीदी-बिक्री
छिंदवाड़ा
28-Mar-26
छिंदवाड़ा

पूर्व में श्री राम नवमीं, वार्षिक लेखाबंदी और बैंक अवकाश के कारण कृषि उपज मंडी में 27 मार्च से 1 अपै्रल तक अवकाश की घोषणा की गई थी लेकिन अब शनिवार 28 मार्च को अनाज व्यापारी संघ की कार्यकारिणी ने नया निर्णय लिया है। अब अनाज व्यापारी संघ 2 अपै्रल के बजाए 6 अप्रैल को मंडी नीलामी में भाग लेगा। 

छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संघ की कार्यकारिणी ने सर्वसहमति से निर्णय लिया है कि 2 अपै्रल को हनुमान जयंती के अवसर पर मंडी नीलामी कार्य बंद रखा जाएगा। श्री शुक्ला के अनुसार 27 मार्च से 5 अप्रैल तक नीलामी कार्य बंद रहेगा। आगामी 6 अप्रैल को मंडी में नीलामी का कार्य पूर्वानुसार प्रारंभ हो जाएगा। जो भी किसान अपनी फसल कृषि उपज मंडी में बेचना चाहते हैं वे 6 अप्रैल सोमवार को अपनी फसल लेकर कृषि उपज मंडी पहुंच सकते हैं।
Share News On