सतत जीवन शैली पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत
छिंदवाड़ा
28-Mar-26
छिंदवाड़ा
मध्यप्रदेश पर्यावरण नियोजन एवं समन्वयक संगठन एप्को द्वारा खजरी के ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सतपुड़ा ईको क्लब में शनिवार को सतत् जीवन शैली कार्यशाला का आयोजन किया गया। साथ ही विगत दिनों हुई चित्रकला, निबंध एवं अन्य प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व किए ईको क्लब के बच्चो को अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य बताते हुए ईको क्लब प्रभारी विनोद तिवारी ने कहा कि अनावश्यक लाइटें और उपकरण बंद करें, एलईडी बल्बों का उपयोग करें, प्लास्टिक का उपयोग घटाएं, जल का सदुपयोग करें और पुरानी वस्तुओं को फेंकने के बजाय उनका अधिकतम उपयोग दैनिक जीवन में रोज करना चाहिए। इससे पर्यावरण का संरक्षण होगा जो आने वाली पीढ़ी के लिए स्वस्थ्य और बेहतर होगा।

इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ वीरेंद्र दुबे ने कहा कि सतत जीवन शैली से आशय है पर्यावरण के प्रति जागरूक बनना, साथ ही प्लास्टिक मुक्त और कम बर्बादी बाला जीवन जीने के लिए ब्याहारिक तरीके सिखाती है। इस अवसर और आशीष जी ने कहा कि जीवन शैली ऐसी हो जिससे बिना किसी को हानि पहुंचाए उस वस्तु का सुगमता से उपयोग किया जा सके। कार्यशाला में पर्यावरण हितैषी बच्चों ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से और सुगमता से सतत जीवन शैली जी सके विषय विशेषज्ञयो से जाना। कार्यशाला में अतिथियों के द्वारा जीवन शैली पर आधारित चित्रकला, निबंध एवं नुक्कड़ नाटक सहित अन्य जागरूकता के कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को एवं समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यशाला ने सतत जीवन शैली पर आधारित शपथ सभी को दिलाई।