आदिवासियों के बीच चल रहा सरकार का अभियान
छिंदवाड़ा
16-Jun-25
जन जागरूकता के साथ पहुंच रही सरकारी सुविधाएं
छिंदवाड़ा
आदिवासी परिवारों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार के निर्देशों पर चल रहे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का जमीनी स्तर पर
आदिवासियों को लाभ दिलाने जिला प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रशासन के साथ-साथ अंतिम छोर के शासकीय कर्मचारी यदि ईमानदारी से इस योजना को आदिवासियों तक पहुंचाते हैं और इसका लाभ उन्हें दिलवाते हैं तो आदिवासी बाहुल्य छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के जिले के लाखों आदिवासियों के जीवन में बड़े बदलाव दिखाई देंगे। वैसे यह अभियान 15 जून से प्रारंभ हो चुका है जिसके अंतर्गत चुनी हुई ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर आस-पास के गांवों के आदिवासियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तरह का शिविर छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत मानेगांव के सम्मिलित ग्राम मानेगांव, सोमाढाना, गुरैया, पौनारी, मोहलीभारत, विकासखंड परासिया की ग्राम पंचायत सूठिया के सम्मिलित ग्राम सूठिया, सैलाखेड़ा व लोनापठार, विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत आलमोद के सम्मिलित ग्राम आलमोद, गंगवानी, बिजोरी, वरूड, चारखेड़ा व सांगाखेड़ा, विकासखंड हर्रई की ग्राम पंचायत धरमी के सम्मिलित ग्राम धरमी, गौरपानी, करेर, मेंढकी, छाताकला, कोहपानी व गुनगुच, विकासखंड अमरवाड़ा की ग्राम पंचायत कोपाखेड़ा के सम्मिलित ग्राम कोपाखेड़ा, खैरीहमीरा, पौनारी व मोहलीभारत में शिविर संपन्न हुये। इन शिविरों के माध्यम से जनजातीय समुदाय को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन बैंक खाता, बीमा कवरेज (पीएमजेजेबीवाय/पीएमएसबीवाय) सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन/दिव्यांग पेंशन) रोजगार और आजीविका योजनाएँ महिला एवं बाल कल्याण (पीएमएमव्हीवाय, आईसीडीएस लाभ एवं टीकाकरण) आदि योजनाओं का लाभ दिया गया।
इसी प्रकार 16 जून को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत कुकरेपानी के सम्मिलित ग्राम झापिया, बिचबेहरी, टेमरू, धोबे व बातरी, विकासखंड मोहखेड़ की ग्राम पंचायत अम्बामाली के सम्मिलित ग्राम अम्बामाली व शंकरपुर, ग्राम पंचायत जूनापानी के सम्मिलित ग्राम जूनापानी व डोंगरटेमनी, ग्राम पंचायत निशानदर्याव के ग्राम निशानदर्याव, विकासखंड हर्रई की ग्राम पंचायत हड़ाई के सम्मिलित ग्राम हड़ाई, बुढ़ेनाचट्टी, कारापाठा, बसुरियाखुर्द, बसुरियाकला व राजढाना, विकासखंड अमरवाड़ा की ग्राम पंचायत चारनखापा के सम्मिलित ग्राम चारनखापा, राफा, सरियापानी व बांकी, विकासखंड तामिया की ग्राम पंचायत अन्होनी के सम्मिलित ग्राम अन्होनी, सावरवानी, माहुलझिर व कोहपानी, ग्राम पंचायत प्रतापगढ़बादला के सम्मिलित ग्राम प्रतापगढ़बादला व श्रीझौत, ग्राम पंचायत धगड़िया के सम्मिलित ग्राम धगड़िया, धोबीघाट व बीजाढाना, विकासखंड छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत केवलारी के सम्मिलित ग्राम केवलारी, सोनखवा, थावरीखुर्द, कपरवाड़ी व छिन्दा, विकासखंड परासिया की ग्राम पंचायत कोहका के सम्मिलित ग्राम कोहका, दमुआ व धमनिया, विकासखंड चौरई की ग्राम पंचायत हीवरखेड़ी के सम्मिलित ग्राम पिंडरई व सराफ, विकासखंड बिछुआ की ग्राम पंचायत सामरबोह के सम्मिलित ग्राम सामरबोह, आमाकुही व मजियापार, ग्राम पंचायत पानाथावडीमाल के सम्मिलित ग्राम पानाथावडीमाल, ग्राम पंचायत आमाकुही के ग्राम सुरंगी व कुरई में शिविरों का आयोजन किया गया है। इन शिविरों के माध्यम से जनजातीय समुदायों के व्यक्तिगत अधिकारों व सेचुरेशन प्राप्त करने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। शिविर के दौरान धरती आबा जनभागीदारी अभियान, जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति (सेचुरेशन) पोर्टल पर एंट्री की जायेगी ।