किसानों की खाद समस्या के लिये सरकार जिम्मेदार: किसान कांग्रेस
छिंदवाड़ा
25-Jul-25
सोसायटियों में नगद खाद विक्रय पर लगा प्रतिबंध हटाने मांग
छिन्दवाड़ा
जिले में किसानों की खाद समस्या को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर किसान 100 -120 कि.मी. की दूरी तय कर खाद लेने पहंुच रहे है उन्हें भूखे प्यासे रहना पड़ रहा है फिर भी ,खाद नहीं मिल पाती खाद मिल भी रही है तो दो -तीन बोरी उससे अधिक किराया भाड़ा एवं वाहन किराया लग रहा है। इस कारण किसानों को धरना प्रदर्शन और चक्काजाम करने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है। यह बात किसान नेता एवं जिला किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गुंजन शुक्ला ने संयुक्त बयान में कही।

नेताद्वय ने कहा कि आखिरकार कब तक खाद का संकट दूर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि खाद संकट प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश में सेवा सहकारी समितियों पर किसानों को नगद में खाद बिक्री पर प्रतिबंध लगाये जाने से उत्पन्न हुआ है। उसे सरकार को तुरंत हटाने के निर्देश दिये जाने चाहिये ताकि सोसायटी से किसानों को खाद प्राप्त हो सके।खाद की कालाबाजारी और महंगे दामों पर खाद विक्रय पर तुरंत नियंत्रण लगाया जाना चाहिये किसानों को खुले बाजार में 400 से 500 रूपये में यूरिया लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा खाद की आपूर्ति निरंतर किए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन किसानों को खाद क्यों नहीं मिल रही है। उन्होंने इस हेतु जिला किसान कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री, केन्द्रीय कृषि मंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री, पूर्व माननीय कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ, प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान एवं म.प्र.शासन के मुख्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया है।