Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

परासिया में होटलों की जांच, 16 घरेलू गैस सिलेण्डर किये जब्त

परासिया में होटलों की जांच, 16 घरेलू गैस सिलेण्डर किये जब्त
छिंदवाड़ा
25-Jul-25
छिंदवाड़ा

शुक्रवार को जिला खाद्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने परासिया के होटल प्रतिष्ठानों की जांच की जिसमें घरेलू सिलेंडरों का दुरूपयोग पाया गया। संयुक्त जांच दल द्वारा जांच में चाय की दुकान इकलेहरा से एक घरेलू गैस सिलेण्डर, मनमोहक चाय इकलेहरा से भी एक घरेलू गैस सिलेण्डर, जयश्री दादाजी होटल इकलेहरा से 03 घरेलू गैस सिलेण्डर, व्हीव्ही रेस्टोरेंट ढाबा मुआरी से भी 03 घरेलू गैस सिलेण्डर, सूरज नूडल्स व चाट सेंटर उमरेठ से 1-1 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं यदुवंशी भोजनालय बिजोरीगुमाई से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर, फैमली ढाबा इकलेहरा से 02 घरेलू गैस सिलेण्डर, चाय नाश्ता कार्नर उमरेठ से 02 घरेलू गैस सिलेण्डर व फास्ट फूड कॉर्नर उमरेठ से 1 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किये गये। इस प्रकार घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध रूप से संग्रहण एवं दुरूपयोग पाये जाने के कारण उपरोक्त 10 प्रतिष्ठानों के विरूद्ध कुल 16 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किये जाकर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।



यह कार्रवाई कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति अधिकारी छिन्दवाड़ा श्रीमती गंगा कुमरे के निर्देशन में सहायक आपूर्ति अधिकारी राजेन्द्र सिंह बरकड़े, सहायक आपूर्ति अधिकारी सरफरोज खान, सहायक आपूर्ति अधिकारी गीतराज गेडाम, सहायक आपूर्ति अधिकारी राघवेन्द्र सिंह लिल्होरे, जेएसओ परासिया सुमित चौधरी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नागेश्वर श्रीवास एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आलोक काछी के साथ संयुक्त रूप से की गई।
Share News On