Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छात्रा को खेल में आगे बढ़ाने दिलाई डेढ़ लाख की स्पोर्ट्स साइकिल

छात्रा को खेल में आगे बढ़ाने दिलाई डेढ़ लाख की स्पोर्ट्स साइकिल
छिंदवाड़ा
26-Jul-25
सांसद बंटी साहू के प्रयास से अब माधुरी ले सकेगी सायकल रेस में भाग

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने तामिया की ग्राम पंचायत धगड़िया के ग्राम बीजाढाना निवासी सूरजभान शाह की पुत्री कुमारी माधुरी नर्रे को अपने व्यक्तिगत सहयोग से डेढ़ लाख की स्पोटर््स सायकल उपलब्ध कराई है। सायकल मिल जाने के बाद अब माधुरी सायकल रेस की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेगी। माधुरी नर्रे वर्तमान में शासकीय मॉडल स्कूल तामिया में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत है। माधुरी इसके पूर्व ओपन राष्ट्रीय स्तर की सायकल रेस प्रतियोगिता सहित खेलों इंडिया के आयोजन में शामिल हो चुकी हैं। लेकिन उसके पास स्पोर्ट्स सायकल नहीं होने से वे जबलपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता सहित कर्नाटक में आयोजित ओपन नेशनल गेम में शामिल नहीं हो सकी।

 
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि तामिया आदिवासी क्षेत्र की रहने वाली छात्रा कुमारी माधुरी नर्रे ने पिछले दिनों उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने बताया था कि वे सायकल रेस में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर छिन्दवाड़ा का नाम रोशन करना चाहती है लेकिन उनके पास स्पोर्ट्स सायकल नहीं होने से वे आगे नहीं बढ़ पा रही है। कुमारी माधुरी नर्रे में छिपी प्रतिभा का पता लगने के बाद मैंने उसे अपने व्यक्तिगत सहयोग से यह स्पोर्ट्स सायकल उपलब्ध कराई है।
Share News On