भाजपा की नाकामी गिनाने कांग्रेस का जन जागरण अभियान शुरू
छिंदवाड़ा
26-Jul-25
छिन्दवाड़ा
कांग्रेस के जन जागरण अभियान का शंखनाद छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग दो के ग्रामों से हुआ। अभियान के माध्यम से कांग्रेस गांव-गांव के घर-घर तक पहुंचकर जन-जन में भाजपा सरकार की नाकामी व झूठे वायदों को पहुंचा रही।

छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग दो के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जन जागरण अभियान किया जो विभिन्न गांवों तक पहुंचा। ग्राम कोटलवर्री, बिजेपानी, धोलपुर, मदनपुर व जैतपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार की नाकामी बताई। उन्होंने कहा कि 450 रुपए में रसोई गैस सिलेण्डर देने का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ। लाड़ली बहनों को आज तक 3 हजार रुपए नहीं मिले। यही नहीं किसानों की आय दोगुनी करने का किसानों को झांसा दिया। किसानो की आय तो दोगुनी नहीं हुई बल्कि लागत तीन गुना बढ़ गई है,किसानों को बढ़े हुए बिजली के बिल दिए जा रहे है ।
आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक पर्यवेक्षक मनीष पांडे, संतोष पटेल, अजय पटेल, सुखपाल पटेल, लाल सिंग पटेल, संतोष पाटनकर, प्रशांत गोलू पटेल, सेवकराम वर्मा, चंदन पटेल, बिहारी पटेल, टीकाराम पटेल, डॉ विजय विजोरिया, संतराम पटानिया, अखिलेश यादव, रामजी किरार, श्रीराम चौरे, धीरज मामौरे,ब्रजबिहारी दुबे, चन्द्रशेखर, बलदेव व सेवक पटेल उपस्थित रहे।