Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गायत्री परिवार का 9 अगस्त को एक दिवसीय प्रतिभा प्रखर शिविर

गायत्री परिवार का 9 अगस्त को एक दिवसीय प्रतिभा प्रखर शिविर
छिंदवाड़ा
07-Aug-26
छिंदवाड़ा

अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में रविवार, 9 अगस्त को गायत्री चेतना केंद्र, मोहन नगर, छिंदवाड़ा में एक दिवसीय प्रतिभा प्रखर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होगा। शिविर में प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास एवं आत्मिक उन्नयन के उद्देश्य से सामूहिक माइंड प्रैक्टिस , ध्यान एवं मन की साधना तथा शरीर की साधना के अंतर्गत योगासन सहित विभिन्न अभ्यास कराए जाएंगे। 

डॉ हेमन्त माहोरे ने बताया कि आयोजन में 9 वर्ष से 55 वर्ष तक की आयु के साधक एवं साधिकाएँ भाग ले सकते हैं। आयोजकों ने जिले के सभी परिजनों एवं इच्छुक नागरिकों से इस प्रेरणादायी शिविर में सहभागिता कर आत्मबल, मानसिक एकाग्रता एवं सकारात्मक जीवन शैली की दिशा में एक सार्थक कदम बढ़ाने का आग्रह किया है।

Share News On