Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जनदुर्घटना टली: गर्ल्स कॉलेज के मुख्य द्वार का छज्जा भरभराकर गिरा

जनदुर्घटना टली: गर्ल्स कॉलेज के मुख्य द्वार का छज्जा भरभराकर गिरा
छिंदवाड़ा
06-Aug-26
छिंदवाड़ा

शहर के राजमाता सिंधिया शासकीय कन्या महाविद्यालय में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार का भारी-भरकम छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। उस समय कॉलेज परिसर में आवागमन नहीं होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

यदि यह घटना दिन में कॉलेज के कार्यालयीन समय या छात्राओं की आवाजाही के दौरान होती, तो गंभीर दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। छज्जा गिरने की घटना के बाद भवन की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि महाविद्यालय भवन के रखरखाव एवं मरम्मत पर प्रतिवर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जाता है। इसके बावजूद मुख्य प्रवेश द्वार का छज्जा गिर जाना रखरखाव की गुणवत्ता और भवन की नियमित जांच व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों के पुराने भवनों का समय-समय पर तकनीकी परीक्षण कराया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।  समाचार लिखे जाने तक महाविद्यालय प्रबंधन या संबंधित विभाग की ओर से घटना के कारणों अथवा आगे की कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।
Share News On