Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जिला अस्पताल में कल मंगलवार को निःशुल्क लिवर स्वास्थ्य जांच शिविर

जिला अस्पताल में कल मंगलवार को निःशुल्क लिवर स्वास्थ्य जांच शिविर
छिंदवाड़ा
04-May-26
छिन्दवाडा 

जिला एनसीडी सेल, सीएमएचओ छिंदवाड़ा द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलियरी साइंसेज (ILBS), नई दिल्ली के सहयोग से निःशुल्क लिवर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 05 मई को शासकीय जिला चिकित्सालय के ओपीडी कक्ष क्रमांक 16 में आयोजित होगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

शिविर में नागरिकों के लिए ब्लड प्रेशर एवं फास्टिंग ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, लिवर फंक्शन टेस्ट, वायरल हेपेटाइटिस जांच (HBsAg, Anti-HCV), कम्प्लीट ब्लड काउंट (CBC) तथा ट्रांजिएंट लिवर इलास्टोग्राफी (फाइब्रोस्कैन) जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह जांच सामान्यतः महंगी होती है, लेकिन शिविर में इसे निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। डायबिटीज, फैटी लिवर, असामान्य लिवर रिपोर्ट या लिवर रोग के पारिवारिक इतिहास वाले व्यक्तियों को विशेष रूप से जांच कराने की सलाह दी गई है। शिविर में सीमित स्लॉट उपलब्ध हैं, इसलिए इच्छुक नागरिकों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा से संपर्क किया जा सकता है।
Share News On