पांढुर्ना जिला कांग्रेस में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष नियुक्त
छिंदवाड़ा
04-May-26
छिन्दवाड़ा
पांढुर्ना जिला कांग्रेस में विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पांढुर्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उइके द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार कुल 39 पदों पर नई नियुक्तियां की गई है।
कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेन्द्र ठाकरे, जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ रत्नाकर कामडे, धर्म एवं मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ अमोल धर्माधिकारी, शिक्षक प्रकोष्ठ किसन कवरेती, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ विलास डाबरे, खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ हरीश गायधने, डॉक्टर एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. नितिन देवड़ा, वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रदीप उइके, परिवहन प्रकोष्ठ सुधीर पालीवाल, स्वर्णकला समाज प्रकोष्ठ बाबा गुलतकर, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ अशोक कोल्हे, पूर्व अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ रमेश धारपुरे, तकनीकी प्रकोष्ठ अनिल खंडार, मेकेनिक एवं ड्राइवर एकता प्रकोष्ठ आरीफ भाई, व्यवसायिक कोचिंग प्रकोष्ठ रविद्र कवड़े, तेंदूपत्ता वनोपज प्रकोष्ठ रामप्रसाद उइके, दर्जी सिलाई कला प्रकोष्ठ राधेश्याम घागरे, भू अधिग्रहण प्रकोष्ठ अनिल पटेल, महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ श्रीमती सुमित्रा बाई मौजे, फुटकर महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष पद पर संजय तहकीत मनोनती किए गए हैं।
कांग्रेस केश कला शिप्ली प्रकोष्ठ में अध्यक्ष प्रकाश अनेराव, कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ साहिद शेख, बुनकर प्रकोष्ठ किशोर बागड़े, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ शैलेश कापसे, कांग्रेस दिव्यांग प्रकोष्ठ राजेन्द्र नखाते, कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ राहुल लाडसे, तैलिक साहू समाज प्रकोष्ठ सुरेश जोगेकर, सर्व विश्वकर्मा समाज प्रकोष्ठ रूपराव पुसतकर, सदभावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ नुरू भाई, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ शेखलाल कुसरे, गौ संरक्षण एवं संवर्धन प्रकोष्ठ प्रफुल भोमल, सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ गोलु पठाडे, पालक अभिभावक प्रकोष्ठ प्रकाश पराड़कर, कांग्रेस फार्मेसी प्रकोष्ठ मुकेश जानभोर, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ घनश्याम नायक, आऊटसोर्स एवं संविदा कर्मचारी प्रकोष्ठ अकिब मंसूरी, कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ अंकीत गुर्वे, कांग्रेस रजक समाज प्रकोष्ठ विजय ढोले मनोनीत किए गए हैं।