Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा और सांसद कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का उत्सव

भाजपा और सांसद कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का उत्सव
छिंदवाड़ा
04-May-26
सांसद ने पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को दिया जीत का श्रेय

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बांटे लड्डू और झालमुड़ी

छिंदवाड़ा

पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भाजपा को मिली जीत का उत्सव छिंदवाड़ा में भी जोरशोर और आतिशबाजी के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यालय और सांसद कार्यालय के सामने नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी की। 

भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने बांटी झालमुड़ी

भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से झालमुड़ी का वितरण किया गया, जो पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय नाश्ता है, और इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी साझा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि यह विजय भाजपा के सुशासन, विकास के प्रति प्रतिबद्धता और आमजन के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाए, विशेषकर गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किए गए कार्य ही इस जनसमर्थन का आधार हैं।

सांसद बंटी विवेक साहू ने विधानसभा चुनावों में जीत की दी शुभकामनाएं    

पांढुर्णा व छिन्दवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने पश्चिम बंगाल, असम, पोंडिचेरी सहित अन्य विधानसभाओं की जीत की शुभकामनाएं और बधाई दी है। चुनाव परिणाम आने के बाद जारी अपने संदेष में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, पोंडिचेरी सहित अन्य विधानसभाओं की प्रचंड जीत जनप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत है। यह जीत ग्रह मंत्री अमित शाह की कुषल रणनीति और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की बेहतर सांगठनिक कार्ययोजना की जीत है। इस जीत ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम परिलक्षित है। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, पोंडिचेरी में भाजपा की सरकार बनने के बाद अवरूद्ध विकास के रास्ते खुलेंगे। अब पश्चिम बंगाल, असम, पोंडिचेरी प्रगति और तरक्की के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेंगे।   

दोपहर करीब 3 बजे उत्साही कार्यकर्ता सांसद बंटी विवेक साहू के परासिया रोड स्थित कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और आतिशबाजी कर आमजन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मिठा कराया। उल्लेेखनीय है कि सांसद ने बंटी विवेक साहू असम में 6 विधानसभाओं डिफू, हावड़ाघाट, बोकाजान, अमरी, रांगखोंग और हॉफ़लांग में प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचंड मतों से विजयश्री हासिल की है।

जनता ने दिलखोलकर दिया आशीर्वाद: विक्रम अहके

इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक चर्चा में महापौर विक्रम अहके ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर पश्चिम बंगाल, असम, पोंडिचेरी सहित अन्य विधानसभाओं की जनता ने भरोसा कर पार्टी को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है। 

सांसद बंटी विवेक साहू ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका: जगेन्द्र अल्डक

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक ने कहा कि पहले अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव फिर महाराष्ट्र के सावनेर क्षेत्र का चुनाव व दिल्ली चुनाव और असम विधानसभा के चुनाव में सांसद विवेक बंटी साहू ने कड़ी मेहनत और अथक परिश्रम कर पार्टी को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

राष्ट्रीय नेतृत्व के भरोसे पर खरे उतरे हैं सांसद: शैलेन्द्र बबलू पटेल

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बबलू पटेल ने बताया कि छिन्दवाड़ा लोकसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद से ही राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सांसद  बंटी विवेक साहू को चुनावों की अहम जिम्मेदारियां दी जा रही है। जिसे वे बखुबी निभाते हुए पार्टी के हाथ मजबूत कर रहे है। 

सांसद बंटी साहू ने जिन सीटों पर कार्य किया सभी भाजपा ने जीती: अरविंद राजपूत

वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद राजपूत ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा असम में 6 विधानसभा सीटों विधानसभा डिफू, हावड़ाघाट, बोकाजान, अमरी, रांगखोंग और हॉफ़लांग में चुनाव प्रचार की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने भी असम का लगातार दौरा करते हुए चुनाव की तैयारी में अहम भुमिका निभाई थी। इसी का परिणाम है कि 6 विधानसभाओं डिफू, हावड़ाघाट, बोकाजान, अमरी, रांगखोंग और हॉफ़लांग में भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचंड मतों से विजयश्री हासिल की है।  

जीत के जश्न पर यह रहे उपस्थित

सांसद कार्यालय में आयोजित विधानसभा चुनावों में मिली जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, लीला बजोलिया, अंत्योदय प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरविंद राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, पार्षद प्रमोद शर्मा, बंटी उईके, चंद्रभान देवरे, मनोज कुशवाह, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष बिट्टू मंडराह, रवि मालवी, अंकित तिवारी, पंकज पाटनी, दिनेशकांत मालवीय, पूर्व पार्षद आलोक साहू, मयूर पटेल, शरद बेंडे, विजय पाटिल, सुरेन्द्र भारद्वाज, जित्तू मालवी, राजदीप साहू, स्वाप्निल शर्मा, मोरेश्वर हिवसे, अतुल साहू, लोकेश यादव, नीतेश गुप्ता, नीरज ब्रम्हवंशी, प्रभा ओक्टे, श्रीमति जया विष्वकर्मा, हेमलता सोमकुंवर, विकास जामकर, माया बंदेवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे।

भाजपा कार्यालय में ये नेता रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला मंत्री लक्ष्मीकांत नागरे, कार्यालय मंत्री भारत घई, अनिल गुप्ता, विजेंद्र चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्षलोकेश डेहरिया, धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, दिन्शु यादव, विक्रम सोनी, रोशन सिंगनापुरे, दीपक कोल्हे, अलकेश साव,कुबेर सूर्यवंशी, जितेंद्र शाह, धनराज भूरा भावरकर, अभिलाष गोहर, रंगू संजीव यादव, अरुण गद्रे, विजय नामदेव, डॉक्टर कृष्णा हरजानी, पियुष बत्रा, पवन गोस्वामी,मंडल अध्यक्ष गोपाल कवरेती, निरंकुश नागरे, कृपाशंकर सूर्यवंशी, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती  भारती शाहू, श्रीमती नीलम लिल्हारे, श्रीमती अमिता तुलसी बरहैया, श्रीमती कांता ठाकुर, श्रीमती प्रीती बिसेन, श्रीमती भारती देशवाडे, श्रीमती ममता ठाकुर, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, श्रीमती प्रभा ओकटे, श्रीमती हेमलता श्यामकुवर, श्रीमती रूकमणी खलोटे, श्रीमती माया बंदेवार, श्रीमती जया विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, आदर्श सक्सेना, कमल वाजपेयी अशोक बिझाडेकर, यमन साहू, राकेश अग्रवाल, गुरूप्रसाद धुर्वे, मनीष निर्मलकर, बंटी राय, तरुण सोनी, शैलेंद्र मालवी, नीरज साहू, परमार रघुवंशी,शिवा सरस्वार, इंद्रजीत पटेल, राहुल वादशाह, अतुल सराठे, जय ठाकुर, नीरज भारद्वाज, अमित सल्लाम, योगेश बेले, जुगल यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
Share News On