Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

टीसी नहीं देने और मोटी फीस वसूलने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्रवाई

टीसी नहीं देने और मोटी फीस वसूलने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्रवाई
शिक्षा
04-May-26
कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने दिए बैठक में निर्देश

छिंदवाड़ा

यदि आपके बच्चे निजी स्कूल में पढ़ रहे हैं और आप किसी भी कारण से स्कूल से टीसी प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन स्कूल संचालक आपको टीसी नहीं दे रहे हैं या आनाकानी कर रहे है या फिर टीसी के बदले मोटी फीस की मांग कर रहे हैं तो आपको कलेक्टर कार्यालय या फिर शिक्षा विभाग कार्यालय में इसकी शिकायत करनी चाहिए। 

प्राइवेट स्कूल टीसी देने में बच्चों को न करें परेशान: श्री नारायण 

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने प्राइवेट स्कूल द्वारा बच्चों को टीसी न देने और अनावश्यक फीस वसूली की शिकायत आने पर नाराजगी जाहिर की और प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी इस संबंध में सभी निजी स्कूलों को पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को किस स्कूल में पढ़ाना है यह पूरी तरह उनके और उनके अभिभावकों का फैसला होना चाहिए। यदि निजी स्कूल टीसी देने में हीलाहवाली करते हैं अथवा नए सत्र में प्रवेश न लेने पर भी फीस वसूली करते हैं तो स्कूल की मान्यता रद्द करने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करें।

Share News On