अधूरा कार्य करने वाले ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्ट
छिंदवाड़ा
04-May-26
छिंदवाड़ा
सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित टीएल की बैठक में जनजातीय कार्य विभाग के आदिवासी बालक आश्रम अंबाडा के संबंध में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री नारायन के निर्देश पर आयुक्त जनजातीय कार्य द्वारा मौका निरीक्षण कर जांच की गई। जिसमें संस्था के 6 कमरों में से 3 में कार्य पूर्ण पाया गया, लेकिन शेष 3 कमरों में से 2 कमरों में मरम्मत के किए जाने वाले अतिरिक्त कार्य अपूर्ण पाए गए। लापरवाही सामने आने पर उपयंत्री के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव भेजा गया है। कलेक्टर श्री नारायन ने ठेकेदार अर्चयोगी ग्राम विकास संस्थान परासिया को भी ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं।
समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री नारायन ने एसडीएम अमरवाड़ा को ग्राम सिंगोड़ी की शासकीय भूमि से अवैध कब्जा शीघ्र हटवाने, सभी रजिस्ट्रार को अवैध कॉलोनी के संदिग्ध प्रकरणों में नगर निगम आयुक्त एवं एसडीएम से चर्चा उपरांत ही भूखंड की रजिस्ट्री करने, नगर निगम आयुक्त को प्रत्येक 15 दिन में पंजीयक कार्यालय द्वारा की गई रजिस्ट्री की सूची प्राप्त करने और जांच कर यह सुनिश्चित करने कि अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट न बेचे जा रहे हों, पीएम श्रम योगी मान धन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों के पंजीयन कार्य में गति लाने आदि से संबंधित निर्देश भी दिए।