चार दिवसीय दौरे पर मंगलवार को छिंदवाड़ा आएंगे पूर्व सांसद नकुलनाथ
राजनीति
20-Jul-26
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में होंगे शामिल

छिंदवाड़ा
जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ मंगलवार से चार दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा और पांढुर्ना पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे कांग्रेस संगठन की विभिन्न बैठकों में भाग लेने के साथ-साथ शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात करेंगे और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
पूर्व सांसद कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार नकुलनाथ मंगलवार शाम 6 बजे नागपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से रात 8 बजे छिंदवाड़ा के रेमंड चौक पहुंचकर रेमंड यूनियन के कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे पूनाजी देवतले के निवास जाएंगे तथा सौंसर में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से भेंट करेंगे। रात्रि 9.30 बजे उनका कमलकुंज, शिकारपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।
बुधवार को शोक संवेदना और संगठनात्मक बैठकें
22 जुलाई, बुधवार को सुबह 10.30 बजे नकुलनाथ गुरैया स्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के निवास पहुंचकर स्व. राजाराम ओकटे को श्रद्धांजलि देंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे चांद विकासखंड के ग्राम बतरी में स्व. राजेंद्र पटेल के निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। दोपहर 12रू30 बजे चौरई में नगर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
दोपहर 2 बजे वे राजीव भवन, छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। यहां छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों और प्रभारियों की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, नगर कांग्रेस अध्यक्षों, कार्यकारिणी पदाधिकारियों, नगर निगम अध्यक्ष, समन्वयकों, प्रभारियों और कार्यकारी अध्यक्षों की अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लेंगे। शाम 5.30 बजे उनका कमलकुंज, शिकारपुर लौटने का कार्यक्रम है।
गुरुवार को एनएसयूआई और एससी प्रकोष्ठ की बैठकों में रहेंगे शामिल
23 जुलाई, गुरुवार को सुबह 11.30 बजे नकुलनाथ राजीव भवन पहुंचेंगे। यहां वे एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के बाद शिकारपुर पहुंचेंगे। अपराह्न 3 बजे छिंदवाड़ा विधानसभा के ग्राम जमुनिया में मंडलम कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
शुक्रवार को युवक कांग्रेस की बैठक के बाद दिल्ली रवाना होंगे
24 जुलाई, शुक्रवार को सुबह 11 बजे कमलकुंज में आयोजित जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में नकुलनाथ शामिल होंगे। शाम 6.45 बजे वे नागपुर पहुंचेंगे, जहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।