21 जून को पूर्व सांसद नकुलनाथ का जन्मदिवस, कांग्रेस ने तैयारियां शुरू की
राजनीति
18-Jun-26
राजीव भवन में सम्पन्न होगा मुख्य समारोह
छिन्दवाड़ा
जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिला मुख्यालय सहित जिले की समस्त विधानसभाओं, ब्लॉक नगर व क्षेत्रीय स्तर पर समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। 21 जून 2026 रविवार को पूर्व सांसद नकुलनाथ के जन्मदिवस पर मुख्य समारोह राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न होगा। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय पर अन्य क्षेत्रों में कांग्रेस के विभाग, प्रकोष्ठ, अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यों के द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को सूचीबद्ध करने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा बनाई गई साथ ही समय का निर्धारण किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन के साथ ही समस्त ब्लॉक, उप ब्लॉक, शहर, मंडलम स्तर पर भी केक काटने के साथ ही अन्य आयोजन किए जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस के सभी विभाग, प्रकोष्ठ, अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहेंगे।