Home News Helpline Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा की बेटी अन्वेषा रघुवंशी की कविता राष्ट्रीय स्तर पर चयनित

छिंदवाड़ा की बेटी अन्वेषा रघुवंशी की कविता राष्ट्रीय स्तर पर चयनित
देश
18-Jun-26
अटल बाल हिंदी कविता संग्रह 2025 में मिली जगह

छिंदवाड़ा

केन्द्रीय विद्यालय चौरई में अध्ययनरत अन्वेषा पिता दिनेश रघुवंशी माता निधि रघुवंशी ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया  है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के अधीन कार्यालय महानियंत्रक एकस्व, अभिकल्प और व्यापार चिन्ह द्वारा वर्ष 2025-2026 में आयोजित राष्ट्रीय मौलिक कविता प्रतियोगिता में अन्वेषा की कविता “ऑपरेशन  सिंदूर”  को देश की शीर्ष 100 प्रविष्टियों में चुना गया है। इस उपलब्धि के साथ ही उनकी इस कविता का प्रकाशन ‘अटल बाल हिंदी कविता संग्रह 2025’ में भी किया गया है। अन्वेषा की इस शानदार सफलता पर परिवार ,शिक्षकगण, मित्रों और समस्त जिले वासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है । अन्वेषा की यह सफलता हमारे पूरे छिंदवाड़ा जिले के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है 
Share News On