Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे पूर्व सांसद नकुलनाथ

तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे पूर्व सांसद नकुलनाथ
छिंदवाड़ा
17-Mar-26
विभिन्न धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में होंगे सम्मिलित

छिन्दवाड़ा

जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आ रहे हैं जिसमें वे चार जिलों  छिन्दवाड़ा, पांढुर्ना, नरसिंहपुर व सिहोर जिले में आयोजित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे।

पूर्व सांसद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नकुलनाथ का आगमन 20 मार्च शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्‌टी पर होगा। दोपहर 11 बजे नरसिंहपुर जिला पहुंचकर रानी अवंतीबाई शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2 बजे छिन्दवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा के सालीवाड़ा शारदा पहुंचकर पवित्र नवरात्र पर माता रानी के मंदिर पहुंचकर देवी दर्शन कर माथा टेककर पूजन अर्चन कर जिले, प्रदेश व देशवासियों की खुशहाली व समृद्धि की कामना करेंगे तदोपरांत सालीवाड़ा शारदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे। अपराहृ 4 बजे शिकारपुर आगमन होगा।  तत्पश्चात वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

21 मार्च शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नकुलनाथ सुबह 10.30 जुन्नारदेव विधानसभा के नीमकुही में पूर्व मंत्री स्व. तेजीलाल सरेयाम के निवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। दोपहर 11.15 बजे पांढुर्ना जिले के धनोरा नांदनवाड़ी एवं दोपहर 1 बजे पांढुर्ना जिले के चिचोलीबड़ पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में उपस्थित होंगे। तदोपरांत दोपह 3.30 बजे उनका शिकारपुर आगमन होगा। आगमन पश्चात वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 22 मार्च रविवार को वे 11 बजे हेलीकाप्टर द्वारा छिन्दवाड़ा से सिहोर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.15 बजे सिहोर जिले के सलकनपुर पहुंचकर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
Share News On