बुधवार को विशाल कलश यात्रा से 1008 कुंडली सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ
छिंदवाड़ा
17-Mar-26
सिहोरामाल में 19 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित होगा 1008 कुंडली सहस्त्र चंडी महायज्ञ
छिंदवाड़ा
श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति और साहू परिवार के द्वारा चौत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में 1008 कुंडली सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन 19 मार्च से 26 मार्च तक होने जा रहा है। इस दिव्य और पुण्य आयोजन में प्रतिदिन सैकड़ों यजमान यज्ञकुण्डों में आहुतियां अर्पित करेंगे। 18 मार्च को दोपहर 4ः30 बजे रामेश्वर धाम सिहोरामाल से विशाल कलश यात्रा के साथ ही 1008 कुंडली सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया जायेगा। छिन्दवाड़ा के इतिहास में रामेश्वर धाम सिहोरामाल में पहली बार होने जा रहे इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में है। इस महायज्ञ में शामिल होने वाले यजमानों का निःशुल्क पंजीयन और यजमानों के आईकॉर्ड का वितरण सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में प्रारंभ कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने लोकसभा सत्र और असम व इंदौर के दौरे से लौटने के तुरंत बाद सोमवार को रामेश्वर धाम सिहोरामाल में पहुंचकर 1008 कुंडली सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियों का जायजा लेते हुये श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली थी। सांसद बंटी विवेक साहू ने मंगलवार को श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में 1008 कुंडली सहस्त्र चंडी महायज्ञ स्थल में भोजन शाला का पूजन किया। श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 1008 कुंडली सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शामिल होने वाले यजमानों को महायज्ञ के संबंध में जानकारी देने के लिए 18 मार्च को दोपहर 3 बजे रामेश्वर धाम सिहोरामाल में आंमत्रित किया गया है। 18 मार्च को ही दोपहर 4ः30 बजे रामेश्वर धाम सिहोरामाल से विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी।