Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अंबेडकर जयंती मनाने जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने की बैठक

अंबेडकर जयंती मनाने जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने की बैठक
छिंदवाड़ा
17-Mar-26
छिन्दवाड़ा

जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की एक आवश्यक बैठक प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गुरूचरण खरे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती  आयोजन को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने अम्बेड़कर जयंती के अवसर पर सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, विचार गोष्ठी तथा अन्य जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने के सम्बंध में अपने-अपने सुझाव रखे। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

आयोजित बैठक में जिला प्रभारी छिंदवाड़ा श्री रामेश्वर राव भालेकर, प्रकाश मेहरोलिया, अशोक आम्रवंशी,अनिल सोमकुंवर, ललित चोरे, इनोद कामले, सुमित भावरकर, राजा गुनहरे, मुकेश खरे, विनायक राव चुन्ने, संतोषी अनिल गजभिए, सविता कनौजिया, आशा आम्रवंशी,सहित विभाग के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। 
Share News On