Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कृषि उपज मंडी में चना और तुअर बिकी महंगी

कृषि उपज मंडी में चना और तुअर बिकी महंगी
कृषि जगत
17-Mar-26
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा अपडेट द्वारा किसानों को कृषि उपज मंडी के भाव उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे अपने गांवों में ही जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में जिंसों के भाव देख सके।

कृषि उपज मंडी कुसमेली में मंगलवार को गेंहू जहां न्यूनतम 2025 और उच्चतम 2735 रूपए प्रति क्विंटल बिका तो वहीं मक्का 1300 न्यूनतम और 1940 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। इसी तरह सोयाबीन का न्यूनतम भाव 3900 और अधिकतम 5171 रूपए प्रति क्विंटल तो चना 4208 रूपए न्यूनतम और 5090 रूपए प्रति क्विंटल अधिकतम के भाव से बिका। तुअर दाल 4501-7311, सरसों 5600-5635 और मटर 5550 न्यूनतम और 5550 रूपए प्रति क्ंिवटल अधिकतम के भाव से बिकी।
Share News On