Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पूर्व मंत्री तेजीलाल सरयाम का निधन

पूर्व मंत्री तेजीलाल सरयाम का निधन
छिंदवाड़ा
23-Feb-26
छिंदवाड़ा

जुन्नारदेव विधानसभा के पूर्व विधायक और दिग्विजय सिंह सरकार में राज्य मंत्री रह चुके तेजीलाल सरेयाम का सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे है। गौरतलब है कि वे जुन्नारदेव विधानसभा से तीन बार विधायक भी रहे तथा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफी करीबी थे। नीमकुही निवासी श्री सरेयाम का अंतिम संस्कार उनके निज निवास नीमकुही में शाम 4 बजे किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में राजनीति से जुड़े नेतागण, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय जनसमुदाय शामिल हुआ।
Share News On