स्वतंत्रता दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में होगा ध्वजारोहण
राजनीति
13-Aug-26
छिंदवाड़ा

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा।
भाजपा कार्यालय मंत्री भारत घई ने जानकारी देते हुए बताया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू सहित भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से समय पर उपस्थित होकर स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर का हिस्सा बनने का आग्रह किया।