Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सिंधु भवन में होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सिंधु भवन में होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम
राजनीति
13-Aug-26
ज्ञात-अज्ञात पीड़ितों को नमन कर एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का लिया जाएगा संकल्प

छिंदवाड़ा

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के संयोजक पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी ने बताया कि देश के इतिहास के उस दौर को स्मरण करने के उद्देश्य से, जिसकी पीड़ा आज भी लोगों के मन में जीवंत है, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे सिंधु भवन, मोहन नगर, छिंदवाड़ा में होगा।

सहसंयोजक अभिषेक वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले ज्ञात-अज्ञात पीड़ितों एवं दिवंगत आत्माओं को श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा। साथ ही विभाजन की त्रासदी से जुड़े इतिहास को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

सहसंयोजक आनंद ‘निन्ना’ शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद छिंदवाड़ा-पांढुर्णा विवेक बंटी साहू, सिंधी समाज से पूरन राजलानी, पंजाबी (झंग) समाज से रमेश मिगलानी, पंजाबी समाज से अशोक राजपूत तथा सिख समाज से हवेला सिंह लांबा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।  कार्यक्रम के संयोजक पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, सहसंयोजक अभिषेक वर्मा एवं आनंद ‘निन्ना’ शुक्ला ने नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विभाजन की विभीषिका का दंश झेल चुके पीड़ित व्यक्तियों के स्मरण से रूबरू होने एवं दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा मजबूत, एकजुट और समरस भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया है।
Share News On