अखंड भारत दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी मशाल यात्रा
राजनीति
13-Aug-26
छिन्दवाड़ा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त को आज अखंड भारत दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट विशाल मशाल यात्रा निकालेगा। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक ने बताया कि यह मशाल यात्रा 14 अगस्त को सायं 6.00 बजे मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के पास शहीद अमित ठेंगे प्रतिमा से प्रारंभ होकर एकता पार्क के पास शहीद स्मारक पर जायेगी। उन्होंने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों से भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के यह मशाल यात्रा निकाल रहा है। मशाल यात्रा भव्य रूप से निकलेगी, आप सभी से निवेदन है ज्यादा से ज्यादा संख्या में संस्था के सदस्यों को लेकर इसमें सम्मिलित हो।