Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कलेक्टर श्री नारायन ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

कलेक्टर श्री नारायन ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा
छिंदवाड़ा
13-Aug-26
छिन्दवाडा

कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने आज कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए आवश्यक दिशा - निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अर्चना कैथवास, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. पुष्पा रानी सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सोमकुवर एवं अन्य कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री नारायन ने प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्चना कैथवास को निर्देशित किया कि एंटी स्नेक वीनम की उपलब्धता सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक पर्याप्त मात्रा में रहे, इसके लिए समुचित व्यवस्थाएं बनाएं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर चिकित्सक समय पर उपस्थित रहकर उपचार की सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने टेली मेडिसिन कंसल्टेशन सुविधा का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन हो, इसके लिए मैदानी स्तर पर सभी कार्यकर्ता  बेहतर ढंग से अपने दायित्व का निर्वहन करें, यह सुनिश्चित करने के लिए डॉ. कैथवास को निर्देशित किया।
Share News On