15 अगस्त को बंद रहेगी सभी शराब दुकानें रहेंगी
छिंदवाड़ा
13-Aug-26
छिन्दवाडा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन द्वारा घोषित एक दिवसीय शुष्क दिवस (ड्राय-डे) के तहत 15 अगस्त 2026, शनिवार को छिंदवाड़ा जिले की सीमा क्षेत्र में स्थित सभी कंपोजिट मदिरा दुकानों सहित विभिन्न श्रेणी के शराब बिक्री प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रहेंगे।
कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 15 अगस्त को जिले की सीमा क्षेत्र में स्थित सभी कंपोजिट मदिरा दुकानें, रेस्टोरेंट-बार (एफ.एल.-2), होटल-बार (एफ.एल.-3) एवं रिसोर्ट-बार (एफ.एल.-3ए), वाइन के फुटकर विक्रय के लिये रिटेल आउटलेट तथा देशी स्टोरेज मद्य भाण्डागारों को संपूर्ण दिवस बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। शुष्क दिवस की अवधि में मदिरा का क्रय, विक्रय, वितरण आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शुष्क दिवस के दौरान यदि किसी प्रकार का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री नारायन ने संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।