Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पोआमा नगर वन में 38 पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड

पोआमा नगर वन में 38 पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड
विज्ञान
13-Aug-26
नए तालाब में बढ़ी पक्षियों की गतिविधि

छिन्दवाडा

जिले के पोआमा नगर वन में आज प्रातः सुश्री मनीषा परिहार,  रोहित यादव एवं  प्रतीक द्वारा पक्षी अवलोकन किया गया। टीम ने प्रात: 5:30 बजे से 8:45 बजे तक नगर वन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों एवं जलक्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 38 पक्षी प्रजातियों का अवलोकन किया गया। इनमें क्रेस्टेड हॉक-ईगल जैसी उल्लेखनीय प्रजाति दर्ज हुई। इसके अलावा Puff-throated Babbler की महत्वपूर्ण उपस्थिति भी दर्ज की गई। वहीं Red Avadavat, Scaly-breasted Munia एवं Silver Bill के झुंड भी देखे गए। वर्तमान समय में इन पक्षियों की प्रजनन गतिविधियाँ भी सक्रिय दिखाई दे रही हैं।

नए तालाब में जलीय पक्षियों की बढ़ी गतिविधि- बर्डिंग के दौरान पोआमा नगर वन में हाल ही में विकसित किए गए नए तालाब में पक्षियों की विशेष गतिविधि देखी गई। तालाब में स्पॉटेड-बिल्ड डक, लिटिल ग्रीब एवं  कॉर्मोरेंट जैसे जलीय पक्षियों की उपस्थिति दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य पक्षी प्रजातियाँ भी तालाब एवं उसके आसपास के क्षेत्र का उपयोग करती दिखाई दीं।

नए तालाब में जलीय पक्षियों की उपस्थिति इस बात का सकारात्मक संकेत है कि विकसित किया गया जलक्षेत्र धीरे-धीरे पक्षियों के लिए उपयोगी habitat के रूप में स्थापित हो रहा है। ऐसे जलक्षेत्र नगर वन की जैवविविधता को बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों के लिए भोजन, जल एवं विश्राम का महत्वपूर्ण स्थान बन सकते हैं।

वन विकास कार्यों का सकारात्मक प्रभाव

रेंज ऑफिसर श्री नीरज बिसेन ने कहा “नगर वन के तहत होने वाले विभिन्न कार्यों जैसे लेंटाना उन्मूलन, विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण तथा जल संरक्षण कार्यों के कारण इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पक्षी आकर्षित हो रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र की जैव विविधता में निरंतर वृद्धि हो रही है।”

जैवविविधता संरक्षण एवं प्रकृति शिक्षा का केंद्र बनाने की दिशा में प्रयास

वनमंडलाधिकारी, पूर्व वनमंडल छिंदवाड़ा, श्री स्वारूप आर. दीक्षित ने कहा कि “पोआमा नगर वन में 38 पक्षी प्रजातियों की उपस्थिति तथा नए तालाब में जलीय पक्षियों की बढ़ती गतिविधि अत्यंत उत्साहजनक है। यह habitat development और जल संरक्षण कार्यों के सकारात्मक परिणाम को दर्शाता है। हमारा प्रयास है कि पोआमा नगर वन को जैवविविधता संरक्षण एवं प्रकृति शिक्षा के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।”

पोआमा नगर वन में नियमित Bird Monitoring के माध्यम से यहां की पक्षी विविधता और विभिन्न habitats में हो रहे बदलावों का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। भविष्य में इस तरह के नियमित सर्वेक्षण नगर वन की जैवविविधता के संरक्षण, वैज्ञानिक प्रबंधन तथा प्रकृति शिक्षा की गतिविधियों के लिए उपयोगी आधार प्रदान करेंगे। 

Share News On