Home News Helpline Classified Jobs About Contact

महिला प्रधान आरक्षक ने खुद को लगाई आग

महिला प्रधान आरक्षक ने खुद को लगाई आग
क्राइम
03-Jun-26
आत्महत्या का कारण अज्ञात

छिंदवाड़ा

बुधवार दोपहर एक 42 वर्षीय महिला प्रधान आरक्षक दीपा नेगी की आत्महत्या की खबर से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। दीपा नेगी को उनके पति की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उन्होंने आत्महत्या क्यों कि मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के साहू मोहल्ला वार्ड क्रमांक 47 निवासी 42 वर्षीय दीपा नेगी ने बुधवार की दोपहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई और आत्महत्या कर ली। प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ दीपा नेगी 15 वर्षों से पुलिस विभाग में सेवा दे रही थीं। उनकी मृत्यु के बाद परिवार में एक 15 वर्षीय बेटी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Share News On