Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पीएम विश्वकर्मा योजना व डिजीटल लेन-देन के लाभ बताए

पीएम विश्वकर्मा योजना व डिजीटल लेन-देन के लाभ बताए
छिंदवाड़ा
13-Mar-26
छिन्दवाडा

भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन छिंदवाड़ा के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए गत दिवस जनपद पंचायत कार्यालय में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को उद्यमिता, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, शासकीय योजनाओं, कौशल विकास, मार्केटिंग एवं लोन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही भारतीय डाक विभाग द्वारा डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाभार्थियों को नि:शुल्क क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में एमएसएमई इंदौर से सहायक निदेशक श्री गौरव गोयल एवं श्री विकास, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से महाप्रबंधक श्री रघुवर शाह उइके, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से सीनियर शाखा प्रबंधक श्री अरविन्द कुमार, भारतीय डाक विभाग से श्री शरद कश्यप अपनी टीम के साथ, शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा से प्राचार्य श्री शुभम निमजे, एनएसडीसी से सुश्री सुषमा गजभिए तथा हैंडलूम विभाग से श्री जितेंद्र पाटीदार उपस्थित थे।  कार्यक्रम में लगभग 240 से अधिक हितग्राहियों ने सहभागिता की। उपस्थित अधिकारियों द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा लाभार्थियों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया।
Share News On