Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मैं अयोध्या देखने को उत्सुक हूं: इरॉल मस्क

मैं अयोध्या देखने को उत्सुक हूं: इरॉल मस्क
विदेश
05-Jun-25
नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क 

दुनिया के सबसे बड़े अमेरिकन व्यापारी एलन मस्क के पिता इरॉल मस्क भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित है। वे भारत की संस्कृति को करीब से जानने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। इस दौरान  उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैं अयोध्या में राम मंदिर देखने के लिए उत्सुक हूं। भारत का इतिहास अविश्वसनीय है। मेरे विचार में विश्व का इतिहास किसी न किसी तरह भारत से जुड़ा है। वेद 14,000 वर्ष पुराने है, और शायद उससे भी पुराने। वेदों में उड़ने वाले यानों का जिक्र है। मैंने एक किताब लिखी है जिसमें भारत, कश्मीर और दिल्ली की कहानियां शामिल है। भारत एक आकर्षक देश है।  उन्होंने अपने बेटे को सलाह देते हुए कहा कि इलॉन को थोड़ा आराम करना चाहिए और भारत का दौरा करना चाहिए। मुझे आश्चर्य है कि वह अभी तक भारत नहीं आए। अगर वे नहीं आते हैं तो यह उनकी बड़ी भूल होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में टेस्ला और स्टारलिंक जैसे उनके व्यवसायों के लिए अपार संभावनाएं हैं।  श्री इरॉल मस्क दिल्ली में होने वाले इंडिया-ग्लोबल ग्रीन टेक विजन फोरम 2025 में मुख्य वक्ता के तौर पर भाग ले रहे हैं। वे यहां भारत की ग्रीन टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट की योजनाओं पर भी बात करेंगे । यह फोरम भारत को ग्लोबल मार्केट में ग्रीन टेक्नोलॉजी का लीडर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।  ध्यान रहे इलॉन मस्क की मां माये मस्क भी भारत आ चुकी हैं। वे इसी वर्ष अपै्रल में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के गाला में हिस्सा लेने आई थी और वे भी भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित थीं।
Share News On