रेल यात्रा तत्काल टिकट अब आसानी से मिलेगा
छिंदवाड़ा
05-Jun-25
छिंदवाड़ा
तत्काल टिकट नहीं मिलने से परेशान रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने तत्काल टिकट में होने वाली काला बाजारी को खत्म करने के लिए नया कदम उठाया है जो जून में ही काम करना शुरू कर देगा। रेल मंत्रालय ने जल्द ही टिकट बुकिंग के वक्त ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया है। इस नियम से जरूरतमंद और सही यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। इससे फर्जी आईडी, एजेंट्स की धांधली और बॉट्स की बुकिंग नहीं हो पाएगी और जरूररतमंद यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना आसान हो जाएगा। ध्यान रहे आईआरसीटीसी ने पिछले एक साल में 3.5 करोड़ फर्जी यूजर आईडी ब्लॉक की है। इससे तत्काल रेल टिकट को लेकर हो रही धांधली पर रोकथाम लगेगी।
पहले 10 मिनट सिर्फ आधार ओटीपी से होगी बुकिंग
यदि आप भी इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको ये करना होगा। सबसे पहले तो आपको तत्काल टिकट बुकिंग के वक्त ई-आधार से डिजिटल वेरिफिकेशन कराना जरूरी होगा यानि आपको अपना आधार IRTC अकाउंट आधार से लिंक करना होगा। तत्काल बुकिंग विंडो खुलने के पहले 10 मिनट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को टिकट बुक होगी जिनका IRTC अकांउट आधार से वेरिफाइड है। आधार वेरिफाइट यूजर्स को टिकट बुकिंग के दौरान OTP मिलेगा जिसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।