Home News Helpline Classified Jobs About Contact

चांदी 3,695 तो सोना 1,416 रूपए हुआ महंगा

चांदी 3,695 तो सोना 1,416 रूपए हुआ महंगा
छिंदवाड़ा
05-Jun-25

छिंदवाड़ा
शादी का सीजन अभी खत्म नहीं हुआ और सोना-चांदी के दाम चढ़ने फिर शुरू हो गए। 5 जून को 1 किलो चांदी का भाव  1,04,675 रूपए प्रति किलो पर पहुंच गया। इससे पहले चांदी का भाव 1,00,980 रूपए प्रतिकिलो था। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम भी 98,163 रूपए हो गया। इससे पहले सोने की कीमत 96,747 प्रति 10 ग्राम थी।  में 3,695 तो सोने में 1,416 की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सोना-चांदी के व्यापारियों की माने तो सोना इस साल 1 लाख 3 हजार प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है तो वहीं चांदी 1 लाख 30 हजार रूपए तक जा सकती है। 
सर्टिफाइड गोल्ड की करें खरीदी
यदि आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हमेशा ध्यान रखें ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BISS)का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर HUID कहते हैं। हॉलर्किंग के जरिए ये पता करना संभव होता है कि सोना कितने कैरेट का है।
Share News On